आज बुध पूर्णिमा पर बढ़ गया सोना का भाव, एसबीआई ने कर दी लोन वालों की मौज
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- May 12, 2025
- 0
- 152
- 1 minute read

नई दिल्ली। सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। सोने के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। एक सप्ताह में सोना 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ा है। पहली तिमाही में सोना 30 प्रतिशत के करीब बढ़ा है। वहीं, अप्रैल के अंतिम दिनों में सोने के दामों में बड़ी गिरावट आई और सात प्रतिशत तक दाम गिर गए। एक्सपर्टस ने सोने के दाम को लेकर अपना अनुमान जाहिर किया है। वहीं सोने पर लोन लेने वालों की एसबीआई ने मौज कर दी है। अब छह साल के लिए 20 लाख रुपये का लोन एसबीआई देगा और इस पर कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लेगा।
फिलहाल सोने के दाम (Gold Rate) तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोने की कीमतों में उछाल का कारण आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंता व भू-राजनीतिक तनाव है। निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में चुना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण भी ये हुआ है।
आज सोमवार को बुध पूर्णिमा के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 96,000 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। अभी तक इस साल में सोना 30 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। सोने को खरीदने से पहले लोगों को काफी सोच विचार करना पड़ रहा है। सोना इस साल 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका था। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे।
सोने में निवेशकों की रुचि बढ़ी है तो आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं, निवेशकों की देखें तो सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश कम हुए हैं। सोना खरीद में निवेशकों का यह दस साल बात सबसे बढ़ा आंकड़ा है।

Tags: GOLD#BUDHPURNIMA#RATE