अमेरिका ने ईरान के मालवाहक जहाज को नियंत्रण में लिया, तनाव चरम पर
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- April 20, 2026
- 0
- 37
- 1 minute read
तेहरान। अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने नियंत्रण में ले लिया है, जबकि ईरान ने इस कार्रवाई को समुद्री डकैती करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार टॉस्का नामक यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था और होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना के डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने जहाज को रोका। उनके मुताबिक, जहाज ने कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने कार्रवाई करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस समय जहाज अमेरिकी नियंत्रण में है और उसकी जांच की जा रही है।
दूसरी ओर ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने अमेरिका पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ईरानी पक्ष का कहना है कि ओमान की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर अमेरिकी बलों ने फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम प्रभावित हुआ। ईरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का उल्लंघन बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज
ईरानी मीडिया तस्नीम के अनुसार यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था। ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को समुद्री डकैती करार देते हुए कहा है कि वह इसका जल्द और उचित जवाब देगा।
इस बीच क्षेत्रीय तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों को लेकर भी स्थिति तनावपूर्ण रही, जहां कुछ जहाजों पर फायरिंग और रोकने जैसी घटनाएं सामने आई हैं, हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी विस्तृत पुष्टि अभी बाकी है।
इधर ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर लिए गए फैसलों से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच जारी इस टकराव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। पूर्व निर्धारित शांति वार्ता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ईरान ने आगामी दौर की बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जबकि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे में भी बदलाव की खबर है।