ईरान का इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- March 21, 2026
- 0
- 49
- 1 minute read
तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। हिजबुल्ला ने कहा है कि उसने एक ही दिन में इस्राइली सैनिकों पर 55 अलग-अलग हमले किए। ये हमले लेबनान में और उत्तरी इस्राइल में सीमा पार दोनों जगह हुए। यह किसी एक दिन में हिजबुल्ला का अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। लेबनान के अलग-अलग हिस्सों में भी लड़ाई जारी है। दक्षिण और पश्चिमी लेबनान के कोरा इलाके में, इस्राइली सैनिक सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें हिज़बुल्लाह ने हमला करके रोका।
ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया, जो कि अमेरिका और ब्रिटेन का संयुक्त सैन्य बेस है, पर दो इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह जानकारी कई अमेरिकी अधिकारियों ने दी है। इन मिसाइलों में से कोई भी बेस को निशाना नहीं बना सकी। सूत्रों के अनुसार, इन दो मिसाइलों में से एक उड़ान के दौरान विफल हो गई, जबकि अमेरिकी युद्धपोत ने दूसरी मिसाइल को रोकने के लिए SM-3 इंटरसेप्टर दागा। अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मिसाइल को रोका गया या नहीं।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सऊदी अरब ने अपने पूर्वी क्षेत्र में पांच और ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, हालांकि इनके स्रोत या किसी नुकसान की जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले भी तीन ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया था।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सऊदी अरब ने अपने पूर्वी क्षेत्र में पांच और ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, हालांकि इनके स्रोत या किसी नुकसान की जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले भी तीन ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया था।
