एलपीजी संकट को देखते हुए सरकार ने दी होटलों और रेस्तरां में केरोसिन और कोयले के ईंधन के रूप में इस्तेमाल की अनुमति
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 13, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
नई दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पर दबाव कम करने के लिए होटलों और रेस्तरां में केरोसिन और कोयले के ईंधन के रूप में इस्तेमाल की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सीमित संख्या में वाणिज्यिक इस्तेमाल के सिलेंडरों की भी आपूर्ति की जायेगी जिसके लिए राज्य सरकारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों की सूची बनानी होगी।
सरकार की ओर से बताया गया कि पश्चिम एशियाई देशों से अब तक एक लाख 30 हजार भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं और विभिन्न देशों से उडानों का संचालन हो रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे विभिन्न देशों के जहाजों पर 78 भारतीय नाविक थे जिनमें से 70 सुरक्षित निकाल लिये गये हैं जबकि चार घायल हैं और दुर्भाग्य से तीन की मौत हुई है जबकि एक लापता है। सरकार ने कहा है कि इस पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में वहां रहे भारतीयों में से 20 से अधिक घायल हुए हैं जिनमें से अधिकतर उपचार के बाद घर लौट गये हैँ जबकि एक – दो की हालत गंभीर है।
विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश में गैस और पेट्रोल डीजल की आपूर्ति लगातार बनी हुई और देश के किसी भी हिस्से से इन पदार्थों की कोई कमी होने की सूचना नहीं है। लोग सिलेंडरों की बुकिंग में हड़बड़ी ने करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा ,” देशभर में हमारे लगभग 25,000 वितरक हैं और हम प्रतिदिन लगभग 50 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति करते हैं। वितरण के स्तर पर भी कहीं भी गैस खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन घबराहट के कारण बुकिंग में कई गुना वृद्धि हुई है। हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे घबराहट में बुकिंग न करें और इस वैश्विक अनिश्चितता के दौर में जहाँ भी संभव हो ईंधन की बचत करें।”