एसआईपी निवेश से मिलेगा बेहतर रिटर्न, बाजार के उतार-चढ़ाव में रहें निश्चिंत
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 23, 2026
- 0
- 62
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज के दौर में सिर्फ बचत करना काफी नहीं, बल्कि सही रणनीति के साथ निवेश करना जरूरी है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेशकों को अनुशासित तरीके से धन जुटाने का मौका देता है। यदि इसे स्पष्ट वित्तीय लक्ष्यों से जोड़ा जाए, तो यह सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम बन सकता है।
निवेश की दुनिया में एक पुरानी कहावत है, बिना लक्ष्य के निवेश करना वैसा ही है, जैसे बिना पते के चिट्ठी पोस्ट करना। यह चिट्ठी कहीं न कहीं तो पहुंचेगी, लेकिन आपके पास नहीं। भारत के बदलते वित्तीय परिदृश्य में, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) सपनों को हकीकत में बदलने के एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरे हैं।
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के मुताबिक भारत में औसत मासिक SIP प्रवाह अब 28,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2016-17 में SIP का औसत मासिक प्रवाह 4,000 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा बताता है कि आम आदमी अब अनुशासित निवेश की ताकत समझ चुका है।
आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि पिछले एक दशक में GDP के मुकाबले म्यूचुअल फंड्स का AUM 23% (80 लाख करोड़ रुपये) हो गया है, जो 2010 में 10 फीसदी था। लेकिन याद रखिये, SIP सिर्फ एक टूल है, इसका असली फायदा तब होता है, जब आप इसे अपने जीवन के लक्ष्यों के साथ जोड़ते हैं।
लक्ष्य-आधारित निवेश जरूरी?
अगर आप सिर्फ इसलिए निवेश कर रहे हैं कि पैसा बढ़े, तो बाजार की पहली गिरावट में ही आप डरकर बाहर निकल जाएंगे। लेकिन अगर आपको पता है कि यह पैसा 10 साल बाद आपकी बेटी की पढ़ाई के लिए है, तो आप बाजार के उतार-चढ़ाव को इग्नोर करेंगे। लक्ष्य के साथ निवेश करने से आपके पास स्पष्टता होती है। निवेश में आप हमेशा अनुशासित रहते हैं और लक्ष्य-आधारित प्लानिंग आपको सही फंड चुनने में मदद करती है।