क्रीमिया पुल पर विस्फोट के मामले में दोषी आठ लोगों को सजा ए मौत

 क्रीमिया पुल पर विस्फोट के मामले में दोषी आठ लोगों को सजा ए मौत

मॉस्को। रूस की एक अदालत ने क्रीमिया को मॉस्को से जोड़ने वाले पुल पर हमले के आरोप में आठ लोगों को मौत की सजा सुनाई है। इन लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप था।

रूस की एक अदालत ने गुरुवार को आठ लोगों को आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराया। ये सभी लोग कथित तौर पर कब्जे वाले क्रीमिया क्षेत्र को मॉस्को से जोड़ने वाले पुल पर हमले शामिल थे। यह पुल यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना के लिए एक अहम आपूर्ति मार्ग है। अदालत ने सभी लोगों मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

पूरा मामला क्या हुआ था?

अक्तूबर 2022 में यह हमला हुआ था। एक ट्रक में बम फटने से पुल के दो हिस्से टूट गए थे और उनकी मरम्मत में कई महीने लगे थे। धमाके में ट्रक चालक और पास की कार में बैठे चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया था और इसके जवाब में यूक्रेन की सार्वजनिक संपत्ति पर बमबारी शुरू की, खासकर सर्दियों में देश की बिजली प्रणाली को निशाना बनाया गया।

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। रूसी, यूक्रेनी और आर्मेनियाई नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पांच अन्य लोगों पर अदालत में गैरहाजिर रहते हुए आरोप लगाए गए। इन में तीन यूक्रेनी और दो जॉर्जियाई नागरिक शामिल थे।