30 करोड़ रुपये ‘विवाह’ घोटाला, जानिए 5923 ‘संदिग्ध शादियों’ का राज?
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- October 7, 2025
- 0
- 46
- 1 minute read
नई दिल्ली। निर्माण श्रमिकों के परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित, धनराशि आवंटित की जाती है। असंपन्न लोगों की आर्थिक मदद करना होता है। विवाह के मौके पर यह राशि प्रदान की जाती है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के मन में लालच आ गया। उन्होंने 30 करोड़ रुपये की सरकारी मदद हड़पने के लिए प्लान तैयार कर दिया। यानी ‘विवाह’ घोटाला कर दिया। लगभग 5923 विवाह, ‘संदिग्ध शादियों’ की लिस्ट में शामिल हो गए। जो सरकारी मदद, इन जरुरतमंद परिवारों को मिलनी थी, वह सीईओ और कुछ कर्मचारियों के पास चली गई। सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर ‘विवाह’ के आंकड़ों को बदल दिया गया। यह ‘विवाह’ घोटाला, मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुआ है।
ईडी ने आर्थिक अपराध शाखा, भोपाल द्वारा आईपीसी, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत जनपद पंचायत सिरोंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शोभित त्रिपाठी और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर उक्त केस की जांच शुरू की थी। मध्य प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना के तहत 2019 से नवंबर 2021 तक की अवधि के लिए 5923 संदिग्ध विवाह देखने को मिले। इन शादियों के नाम पर जरुरतमंद परिवारों को 30.18 करोड़ (लगभग) की राशि दी जानी थी।
