रावण दहन की राख घर लाने पर खोल देगी आपकी किस्मत के ताले
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- October 2, 2025
- 0
- 77
- 1 minute read
नई दिल्ली। विजयादशमी पर रावण दहन की परंपरा है। लेकिन क्या आपको पता है कि रावण दहन के बाद उसकी राख किस्मत के ताले खोल सकती है। जैसे कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें विजयादशमी के दिन घर लाने से दरिद्रता मिटती है। इनमें सबसे जरूरी है शमी का पौधा या पत्ता, दरअसल मान्यता है कि शमी के वृक्ष को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है और ये भगवान राम का प्रिय वृक्ष भी है। इतना ही नहीं इस दिन अगर आप झाड़ू लाते हैं तो झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। दिवाली से पहले दशहरे के दिन झाड़ू खरीदना एक नई और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पीपल के पत्ते को बहुत ही पवित्र माना जाता है और यह वास्तु दोष दूर करने में सहायक है। पूजा में सुपारी का विशेष महत्व होता है और नारियल को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इन सबमें एक और जरूरी चीज है वो है तिल का तेल या लाल चंदन दरअसल तिल का तेल शनि दोष को कम करने में सहायक माना जाता है। जबकि लाल चंदन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने वाला माना जाता है। अब आखिर में अगर बात करें रावण दहन के बाद के राख की तो रावण दहन के बाद बची हुई थोड़ी सी लकड़ी या राख को घर में लाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता खत्म होती है और धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं।
