शेयर बाजार में गिरा, 150 अंक टूटा सेंसेक्स 25300 के नीचे आया निफ्टी
- कारोबार राष्ट्रीय
Political Trust
- September 22, 2025
- 1 minute read
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इस कारण शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। एशियाई बाजारों में तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन आज सोमवार 22 सितंबर को बड़ी गिरावट के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इस कारण शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव देखा गया। आईटी शेयरों में भारी गिरावट आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया।
ट्रंप ने वीकेंड में एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए है। इसके तहत H-1B वीजा एप्लिकेशन फी को पहले के 2,000–5,000 डॉलर से बढ़ाकर 100,000 डॉलर कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि यह एक बार की भुगतान राशि होगी और 21 सितंबर से प्रभावी होगी। इस निर्णय से भारतीय आउटसोर्सिंग कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 450 अंक की गिरावट लेकर 82,151.07 पर खुला। हालांकि, खुलने के कुछ ही देर में इंडेक्स में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 261 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट लेकर 82,365.23 पर ट्रेड कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी -50 (Nifty-50) भी बड़ी गिरावट के साथ 25,238 पर ओपन हुआ। सुबह 9:24 बजे यह 48 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 25,278 पर ट्रेड कर रहा था।
H1-B वीजा के नए नियमों से IT सेक्टर में घबराहट
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 19 सितंबर को अचानक एक नए आदेश के तहत एच1-बी वीजा शुल्क बढ़ाने की घोषणा की। इससे एच1-बी वीजा पर काम कर रहे हजारों भारतीय पेशेवरों के बीच चिंता, घबराहट और अविश्वास का माहौल पैदा हो गया। दक्षिण तमिलनाडु के एक तकनीकी विशेषज्ञ अरुण कुमार (बदला हुआ नाम) लगभग 15 वर्षों से एच1-बी वीजा पर मिशिगन में एक वैश्विक कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। वह दो सप्ताह के लिए तमिलनाडु आए थे और 3 अक्टूबर को वापस जाने वाले थे। मगर तभी वीजा शुल्क में वृद्धि की खबर आ गई जिसे उन्होंने ‘डॉनल्ड ट्रंप का झटका’ करार दिया है।