रूस में 20 देशों की सेनाएं आमने-सामने, वॉर ड्रिल में भारत, पाकिस्‍तान भी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी,

 रूस में 20 देशों की सेनाएं आमने-सामने, वॉर ड्रिल में भारत, पाकिस्‍तान भी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी,
मास्को। रूस में मल्‍टी नेशनल वॉर ड्रिल लगभग 4 साल बाद हो रही है। फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। इसलिए साल 2012 के बाद ये वॉर ड्रिल नहीं हो पाई थी। हालांकि, यूक्रेन के साथ जंग अभी खत्‍म नहीं हुई है, लेकिन रूस का पलड़ा अब इस युद्ध में काफी भारी है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की सेनाएं एक साथ मल्टी नेशनल युद्धाभ्यास में भाग लेंगी। यह युद्धाभ्यास 1 से 17 सितंबर तक चलेगा जिसमें भारत की 70 सदस्यीय सेना 9 सितंबर से हिस्सा लेगी। यूक्रेन युद्ध के कारण रूस में चार साल बाद यह मल्टी नेशनल वॉर ड्रिल आयोजित हो रही है।
इस मल्टी नेशनल अभ्यास में कुल 20 देशों की सेनाएं हिस्सा ले रही हैं, जिसमें चीन भी शामिल है। भारत की तरफ से 70 सदस्यीय दल सोमवार तक रवाना होने की संभावना है। यह अभ्यास 1 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा। भारतीय सेना 9 सितंबर से इस एक्सरसाइज में हिस्सा लेगीं। आपको बता दे कि वर्ष 2018 में भी भारत और पाकिस्तान की सेना ने रूस के चेलायबिंस्क में हुई एससीओ एक्सरसाइज में पहली बार एक साथ हिस्सा लिया था।
यूक्रेन के साथ जंग के बीच…
रूस में ये मल्‍टी नेशनल वॉर ड्रिल लगभग 4 साल बाद हो रही है। फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। इसलिए साल 2012 के बाद ये वॉर ड्रिल नहीं हो पाई थी। हालांकि, यूक्रेन के साथ जंग अभी खत्‍म नहीं हुई है, लेकिन रूस का पलड़ा अब इस युद्ध में काफी भारी है। यूक्रेन युद्धविराम करना चाह रहा है। अमेरिका इसे लेकर रूस से बातचीत भी कर चुका है।
भारत, पाकिस्‍तान होंगे आमने-सामने!
ऐसा देखने को मिला है कि रूस में होने वाली इस वॉर ड्रिल में दो ग्रुप बनाया जाते हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले देशों की सेनाओं को दो ग्रुप में बांटा जाता है। भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा जा सकता है। भारत को रुस के ग्रुप में रखा जाने की संभावना है, तो पाकिस्तान को चीन के साथ रखा जा सकता है।