कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक पहुंची यमुना, ट्रेनों की आवाजाही रोकी, 100 ट्रेनों पर असर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 4, 2025
- 0
- 87
- 1 minute read

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह फिर दिन की शुरुआत बारिश से हुई। कई हिस्सों में सुबह बारिश देखी गई। वहीं यमुना नदी उफान पर है। जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है।मौसम विभाग ने इस महीने भी अच्छी बारिश का आनुमान जताया है। खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
पुराना लोहे के पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रुकी
दिल्ली मंडल के पुराने यमुना पुल (ब्रिज संख्या-249) पर रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रेलवे ने बताया कि सुरक्षा कारणों से 40 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, 34 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, 11 ट्रेनों की शुरुआत (शॉर्ट ओरिजिनेशन) अन्य स्टेशनों से होगी और 14 ट्रेनों का गंतव्य बदलकर (शॉर्ट टर्मिनेशन) समय से पहले ही समाप्त किया जाएगा।
40 ट्रेनों को किया रद्द
दिल्ली से सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, अलीगढ़, दनकौर समेत कई नजदीकी मार्गों पर चलने वाली ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को 4 सितंबर को रद्द कर दिया गया है। इनमें दिल्ली जंक्शन–सहारनपुर, दिल्ली–शामली, दिल्ली–गाजियाबाद, दिल्ली–अंबाला कैंट, दिल्ली–मुरादाबाद और दिल्ली–कोटद्वार जाने वाली कई एक्सप्रेस व जनशताब्दी भी शामिल हैं। जम्मूतवी से धनबाद और जम्मूतवी–बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
34 ट्रेनों के रूट डायवर्ट
लंबी दूरी की 34 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। इनमें अवध असम एक्सप्रेस, कालका–हावड़ा मेल, रानीखेत एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, आलाहजरत एक्सप्रेस, मानेन्दा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित पूर्वोत्तर, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को साहिबाबाद, नई दिल्ली, सब्जीमंडी, तिलक ब्रिज व सराय रोहिल्ला स्टेशनों के रास्ते मोड़ा जा रहा है।
11 ट्रेनें दूसरे स्टेशनों से संचालित
दिल्ली जंक्शन से खुलने वाली 11 ट्रेनों की शुरुआत अन्य स्टेशनों से होगी। इनमें कुछ गाड़ियां दिल्ली शाहदरा, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन और मेरठ सिटी से रवाना होंगी। दिल्ली–हरिद्वार, दिल्ली–सहारनपुर, दिल्ली–गया और दिल्ली–काठगोदाम एक्सप्रेस इनमें प्रमुख हैं।
14 ट्रेनें बीच में खत्म
14 गाड़ियों का गंतव्य बदला गया है। यानी वे अपने अंतिम स्टेशन तक नहीं जाएंगी और बीच में ही समाप्त हो जाएंगी। इनमें गया से दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल, सहारनपुर–दिल्ली, हरिद्वार–दिल्ली, काठगोदाम–दिल्ली व जालंधर–दिल्ली जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें आनंद विहार, शाहदरा, गाजियाबाद और मेरठ सिटी पर ही समाप्त किया जा रहा है।
आज सुबह छोड़ा गया हथिनीकुंड बैराज से पानी
आज सुबह 7:00 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया है। जो 208 तक पहुंचने का अनुमान है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे 1,43,184 क्यूसेक और 8 बजे 1,42,604 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वजीराबाद बैराज से 1,93,090 क्यूसेक और ओखला बैराज से 2,40,002 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इन बैराजों से लगातार छोड़ा जा रहा पानी यमुना के जलस्तर को और बढ़ा रहा है। बाढ़ और बारिश की वजह से दिल्ली पर दोहरी मार लग रही है।