जर्मन विदेश मंत्री वेडफुल भारत पहुंचे, इसरो का करेंगे दौरा
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- September 2, 2025
- 0
- 30
- 1 minute read
नई दिल्ली। जर्मन विदेश मंत्री आज से दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैंं। जर्मन विदेश मंत्री दो और तीन सितंबर को भारत में रहेंगे। वह पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दौरा करेंगे। तीन सितंबर को वेडफुल केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे।
जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार सुबह बंगलूरू पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे पर वह इसरो कार्यालय जाएंगे। बाद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। भारत आने से पहले जर्मनी के विदेश मंत्री वेडफुल ने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंध हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन विदेश मंत्री दो और तीन सितंबर को भारत में रहेंगे। वह पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दौरा करेंगे। तीन सितंबर को वेडफुल केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे।
अपनी यात्रा से पहले जर्मन विदेश मंत्री ने भारत-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक मंच पर एक प्रमुख भागीदार के रूप में भारत की भूमिका के बारे में बात की। एक्स पर पोस्ट में वेडफुल ने जर्मनी और भारत के बीच घनिष्ठ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा सहयोग, नवाचार, प्रौद्योगिकी और कुशल कार्यबल भर्ती जैसे क्षेत्रों को द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख स्तंभ बताया।
वेडफुल ने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख साझेदार है। हमारे राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से घनिष्ठ संबंध हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। सुरक्षा सहयोग से लेकर नवाचार और प्रौद्योगिकी और कुशल श्रमिकों की भर्ती तक।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की आवाज रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र से परे भी सुनी जाती है। इसीलिए मैं बंगलूरू और नई दिल्ली की यात्रा कर रहा हूं।