भारतीय व्यापारी लीडर्स सम्मेलन में उठी एक देश एक चुनाव की मांग
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 23, 2025
- 0
- 151
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज दिल्ली में अम्बेडकर सदन जनपद रोड पर अखिल भारतीय व्यापारी लीडर्स सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर देश के व्यापारी और उद्यमियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सुनील बंसल ने एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में बातचीत करते हुए कहा कि आज ये देश की जरूरत है। इस दौरान मोदी सरकार के उपलब्धियों के विषय में चर्चा की। सम्मेलन का संचालन भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ ने किया। विशिष्ट अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव आज देश की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी को सबको अपनाना चाहिए।
देश के विभिन्न प्रांतों से आए व्यापारियों, उद्यमियों एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं ट्रेडर्स समाज ने मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने, स्थानीय कार्मिकों एवं हस्तकला को सशक्त बनाने, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने, वोकल फॉर लोकल को अपनाने, स्वदेशी को और डिजिटल इंडिया को प्रोत्साहित करने, स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देने, देश की नारियों का सम्मान करने, स्किल इंडिया के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने, देश के वीर जवानों का सम्मान करने, भारतीय संविधान का पालन करने, स्वदेशी उत्पाद एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने व घरेलू पर्यटन को विकसित करने का संकल्प लिया।