पीएम मोदी ने भगवा पगड़ी पहनकर 12 वीं बार लाल किले से किया ध्वजारोहण
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 15, 2025
- 0
- 138
- 1 minute read

नई दिल्ली। देश आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा पगड़ी पहनकर 12 वीं बार लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया है। पीएम मोदी अभी तक हर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कभी भगवा साफा तो कभी तिरंगा पगड़ी ध्वजारोहण करने पहुंचे। बीते 11 साल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेशभूषा चर्चा में रही है। खासतौर पर पीएम मोदी के द्वारा पहने गए साफे ने सबसे अधिक लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। 2014 से लेकर 2024 तक पीएम मोदी का अंदाज हर बार जुदा रहा।
इससे पहले साल 2024 यानी आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी केसरी, हरा और पीले रंग के पगड़ी में नजर आए। इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी हैं।
साल 2023 यानी आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने पीले और लाल रंग का साफा बांधा था। जिसमें कई रंगों की लकीरें बनी हुई थीं।
2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी।
साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।
वर्ष 2020 में पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहनी थी।
वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण लाल किले से दिया था और इस दौरान भी प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग बेहद खास था। उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी।
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। इस पगड़ी में पीछे की तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था।
साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल, गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा बांधे दिखे थे।
साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा था। जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।
साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवा रंग का जोधपुरी बंधेज साफा भी बांधा हुआ था, जो कि आकर्षण का केंद्र था।