मिलावटी ताड़ी पीने से हैदराबाद में चार की मौत, 40 गंभीर
- राष्ट्रीय
Political Trust
- July 10, 2025
- 0
- 32
- 1 minute read

Political Trust
Hyderabad-तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। अब तक इस मामले में 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शुरुआती जांच में शक जताया गया है कि ताड़ी में मिलावट की गई थी। पुलिस ने चार संदिग्ध मौतों का केस दर्ज किया है और पूरी घटना की जांच के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।
सरकारी जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी है, उन्होंने छह जुलाई और आठ जुलाई को हैदराबाद के कुकटपल्ली, बालानगर और आस-पास के इलाकों में ताड़ी पी थी। इसके बाद इन्हें उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। कई लोगों की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। पहले इन्हें सामान्य लक्षण समझकर भर्ती किया गया, लेकिन जब संख्या बढ़ी तो मामला गंभीर हो गया।
सरकारी अस्पताल में 30 मरीज भर्ती
हैदराबाद के निज़ाम्स इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अब तक 30 मरीज भर्ती हैं। वहीं 10 अन्य अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकतर मरीजों को तेज पेट संक्रमण की समस्या हुई है। कई मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।