आज से अमरनाथ यात्रा शुरू, एलजी ने झंडी दिखाकर पहला जत्था रवाना किया
- जम्मू कश्मीर दिल्ली पर्यटन मनोरंजन राष्ट्रीय
Political Trust
- July 2, 2025
- 0
- 112
- 1 minute read

जम्मू। आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी।
अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे की रवानगी हो गई है। एलजी मनोज सिन्हा ने आज तड़के झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। माहौल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से आज तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना किया। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है।
अब तक 3.50 लाख तक अग्रिम पंजीकरण, जम्मू में दो दिन में 4500 से अधिक टोकन जारी, 2500 तक तत्काल पंजीकरण किए गए हैं।
रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में टोकन सुविधा
रेलवे स्टेशन जम्मू के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हॉल शालामार में तत्काल पंजीकरण की सुविधा
यात्री निवास भगवती नगर और रेलवे स्टेशन पर पंजीकृत यात्रियों के लिए ईकेवाईसी-आरएफआईडी केंद्र
साधु संतों के लिए श्री राम मंदिर पुरानी मंडी, गीता भवन परेड में तत्काल पंजीकरण सुविधा मौजूद हैं।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में 1 लाख के करीब सुरक्षाबलों के जवान कठुआ के लखनपुर से पवित्र गुफा तक तैनात
अर्द्ध सैनिक बलों की 600 कंपनियां तैनात की गई हैं, इनमें सबसे अधिक 350 कंपनियां सीआरपीएफ की हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के करीब 25,000 जवान तैनात हैं।
जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह छह बजे से छोड़ा जाएगा। रात दस बजे के बाद भारी वाहनों व 12 बजे के बाद छोटे वाहनों को नगरोटा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। जम्मू शहर में कुंजवानी, बजालता मोड़, सिद्धड़ा पुल, अटल चौक, टीसीपी नगरोटा व मांडा को कट ऑफ पॉइंट बनाया गया है। इन पॉइंट से रात दस बजे से भारी वाहन और 12 बजे के बाद छोटे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। जत्थे के गुजरने के दौरान जम्मू के इन रास्तों पर आवाजाही बंद रहेगी।