अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मानसून का हाल,
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- July 1, 2025
- 0
- 117
- 1 minute read

कहां पर हैं बारिश का रेड और यलो अलर्ट, जाने यहां
नई दिल्ली। आज एक तारीख से जुलाई माह की शुरूआत हो रही है। जुलाई माह के पहले सप्ताह मानसून कैसा होगा। कहां पर बारिश का रेड अलर्ट और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बारे में मौसम विभाग ने अपडेट जानकारी दी है।
मानसून इस बार समय से पहले आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने समय से नौ दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया। इसका असर से तटीय राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मूसलाधार वर्षा दर्ज की जा रही है। कई जिलों में तो बारिश की स्थिति को देखते हुए रेड और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
इस बीच यह जानना जरूरी है कि देश में इस हफ्ते अलग-अलग क्षेत्रों में मानसून की स्थिति क्या रहने वाली है? किन क्षेत्रों में भीषण बारिश का दौर अभी जारी रहने की उम्मीद है? पहाड़ी, मैदानी और तटीय क्षेत्रों में आने वाले दिनों में कैसे हालात रहेंगे? कहां गर्मी और आर्द्रता की चेतावनी जारी की गई है?
उत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना
उत्तर भारत में मानसून की वजह से भारी बारिश की संभावना देखी जा रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दिनों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश 6 जुलाई तक चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगा, जहां भूस्खलन, मिट्टी कटाव और यातायात बाधित हो सकता है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में भूस्खलन से यातायात बाधित की आशंका
1 जुलाई को राज्य में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, 6 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश, भूस्खलन से यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा नदी-नालों में तेज बहाव, ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें प्रभावित होने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश
पंजाब में 1 से 6 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, क्षेत्र में उमस का प्रकोप बढ़ सकता है।
हरियाणा में रूक—रूककर हल्की बारिश
हरियाणा में इस पूरे हफ्ते कई क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे खेतों में जलभराव की आशंका है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में चलेगी 50 किमी की रफ्तार से हवाएं
उत्तर भारत के मैदानी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, क्योंकि इस दौरान तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रहेगा। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। साथ ही 30 से 50 किमी/घंटा तक की हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। खासकर पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और नोएडा में स्थिति के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ 3 से 6 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी-लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट है। जबरदस्त बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।