अरुणाचल के इलाकों का चीन ने किया नामकरण, भारत ने लगाई फटकार, बताया अविभाज्य अंग
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 14, 2025
- 0
- 55
- 1 minute read

नई दिल्ली। भारत ने आज बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के प्रयासों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि चीन के इस तरह के बेतुके प्रयासों को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। इससे वास्तविकता में बदलाव नहीं आएगा। अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। चीनी के इस दुस्साहस पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। भारत ने चीन को फटकार लगाते हुए कड़े शब्दों में कहा कि उसे ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। ऐसी करतूतों से सच्चाई नहीं बदलने वाली।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नामकरण के अपने फर्जी और बेतुके प्रयासों में लगा है। अपने सैद्धांतिक रुख को ध्यान में रखते हुए हम इस तरह के प्रयासों को साफ तौर पर खारिज करते हैं। जबरन नाम बदलने से इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।’
भारत की यह प्रतिक्रिया चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा करने के जवाब में आई है। जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल इस मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन के इस रवैऐ से सच्चाई नहीं बदल जाएगी कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अंग है और रहेगा।