महिलाओं को साधने के लिए भाजपा का नायाब तरीका

 महिलाओं को साधने के लिए भाजपा का नायाब तरीका

भाजपा का फोकस इस चुनाव में सब से ज्यादा महिला वोटर्स पर हैं. विगत कुछ साल में मोदी ने कभी महिलाओं को अपनी जीत की छुपी शक्ति बताया तो कभी महिला सशक्तिकरण के लिए विधायिका में 33%आरक्षण के लिए कानून पास किया. अब चुनाव घोषित हो गए तो महिलाओं को साधने की लिए भाजपा ने एक नायाब तरीका अपनाया हैं.

भाजपा ने यह तय किया हैं की लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और सभाओं में स्टेज पर अगली कतार में पार्टी की चार महिला पदाधिकारी अनिवार्य रूप से बैठेंगी। सूत्रों का कहना हैं की चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी भी सभाएं होगी या रैली होंगी उसमें उस क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्र की पार्टी महिला पदाधिकारी की उपस्थिति रहेगी। मंच पर अगली कतार में लगी कुर्सियों पर कम से कम चार महिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है।

 

 

अभी तक मंच पर अगली कतार में पीएम के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्री मौजूद रहते हैं। लेकिन अब स्पष्ट निर्देश है कि पीएम के साथ कम से कम चार महिला पदाधिकारी मौजूद रहें।

इतना ही नहीं पार्टी के चुनाव अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि, पीएम के स्वागत के लिए जो पटका पहनाया जाता है वह भी महिला पदाधिकारी ही पहनाए।

एक व्यवस्था और की गयी हैं की मंच पर पीएम को जो स्मृति चिन्हे या गिफ्ट भेंट की जाती है वह भी उसी इलाके के किसी महिला स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी रही महिलाओं की तस्वीर या उनके हस्ताक्षरित किताब या अन्य वस्तु पीएम को गिफ्ट के रूप में दी जाए।