हाड़ कंपाती सर्दी से अलाव भी नहीं दे रहे राहत, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 17, 2026
- 0
- 41
- 1 minute read
नई दिल्ली। उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी से अलाव भी राहत नहीं दे रहा है। फिलहाल अभी कुछ दिन सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, वहीं मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का असर रहेगा।
इस समय उत्तर भारत हाड़ कंपाती ठंड की चपेट में है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगह बर्फबारी भी होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में भी बारिश-बूंदाबांदी होने से कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, एक सप्ताह तक उत्तर और पूर्व के कई राज्यों में घने से बेहद घना कोहरा मुश्किल बढ़ाएगा।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार से अगले छह दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 19 और 20 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अधिक प्रभाव रहेगा। इस दौरान प्रदेश में ड्राई स्पेल टूटने की संभावना है। 16 से 21 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
पंजाब-हरियाणा में पारा जमाव बिंदु के करीब
पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड जारी है और कई जगहों पर पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। हरियाणा के हिसार में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार से एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। ऐसे में शुक्रवार से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 16 से 18 जनवरी के दौरान आंशिक बादल छाएंगे। 19 से 22 जनवरी के दौरान बूंदाबांदी की संभावना है।