बंगाल को छूने की कोशिश की तो हम देश हिला देंगे: ममता बनर्जी
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- November 25, 2025
- 0
- 27
- 1 minute read
कोलकाता। बंगाल में एसआईआर के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी ने पैदल मार्च किया है। जानकारी के मुताबिक, तीन किमी लंबे पैदल मार्च की सीएम ने खुद अगुवाई की जो चांदपारा से मतुआ-हार्टलैंड ठाकुरनगर तक चला। इस दौरान भारी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास रैली को संबोधित किया
तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि यह जुलूस, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बनगांव शहर में एसआईआर के खिलाफ एक रैली को संबोधित करने के बाद निकाला, ठाकुरनगर के ढाकुरिया स्कूल में खत्म होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस जुलूस-प्रदर्शन की अगुवाई कर रही थीं, जिसमें शामिल लोग नीले और सफेद गुब्बारे लिए हुए थे, तृणमूल कांग्रेस के झंडे लहरा रहे थे और एसआईआर के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
‘2024 की मतदाता सूची अवैध तो सरकार भी अवैध’
मार्च के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘डरने की कोई बात नहीं है। नरेंद्र मोदी खुद 2024 की वोटर लिस्ट से चुने गए थे। अगर उस लिस्ट को अब अवैध कहा जा रहा है, तो उनकी सरकार भी अवैध हो जाती है। वे धर्म का कार्ड खेल रहे हैं, वे नागरिकता बेच रहे हैं, और वे एक बार फिर सीएए से आपको गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ममता ने आगे कहा कि ‘वे आपको धोखा दे रहे हैं। आप लिख सकते हैं कि आप मतुआ समुदाय से हैं, लेकिन आपसे ऐसा लिखवाकर, वे इसे तोड़-मरोड़कर यह दिखाना चाहते हैं कि आप बांग्लादेश से आए हैं। वे यह कहानी बना रहे हैं। लेकिन डरो मत। घबराओ मत। जब तक मैं यहां हूं, मैं उन्हें आपको कभी निकालने नहीं दूंगी।’ सीएम ममता ने कहा ‘अगर बांग्लादेश ही समस्या है, तो आप मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एसआईआर क्यों कर रहे हैं? मैं भाजपा से नहीं डरती।’