Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: आज पहले चरण के नामांकन का अंतिम दिन, NDA के प्रत्याशी तय, महागठबंधन में अभी तक कांग्रेस की ही सूची
पटना। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बनी है। हालांकि, सभी दलों ने कई सीटों पर सिंबल बांट दिए। महागठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना नामांकन भी भर दिया। लेकिन, सीट बंटवारा अब तक नहीं हुआ।
पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों ने अपनी सूची जारी कर दी। उनके 60 प्रतिशत से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भी भर दिया। लेकिन, अब तक महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूल तय नहीं हुआ है। हालांकि, कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। वहीं राजद ने भी अपने पुराने विधायक समेत कुछ नए चेहरों को सिंबल दिया है। लेकिन, अब तक यह नहीं फाइनल किया है कि वह कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। इधर, वामदल के लगभग 80 फीसदी से अधिक प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भर दिया है।
सूत्रों की माने तो कई सीटों पर कांग्रेस और राजद के बीच पेंच फंसा हुआ ही है। इसलिए कांग्रेस ने इस बार अलग-अलग नीति बनाने शुरू कर दी है। 2020 के विधानसभा के तरह ही इस बार भी कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। राजद और वामदल अब भी कांग्रेस को 70 सीट देने के लिए तैयार नहीं हैं। इधर, वीआईपी को डिप्टी सीएम का पद चाहिए। वह इसके लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। अब तक जो फॉर्मूला तय हुआ है उसके हिसाब से इंडिया गठबंधन में राजद के खाते में करीब 136, कांग्रेस को 61 सीट, वामदल को 31, वीआईपी को 15 सीटें मिल सकती है।