गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- October 13, 2025
- 0
- 50
- 1 minute read
मुंबई। ट्रंप के एक नवंबर से चीन पर अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के चलते वैश्विक बाजारों में गिरावट आई।
घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन गिरावट में खुले। ट्रंप के 1 नवंबर से चीन पर अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के चलते वैश्विक बाजारों में गिरावट आई। इसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 400 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर 82,049.16 पर खुला। खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 9:23 बजे यह 310.92 अंक या 0.38 फीसदी की गिरावट लेकर 82,189.90 पर चल रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 25,177 पर पर खुला। सुबह 9 :25 बजे यह 68.85 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट लेकर 25,219 पर कारोबार कर रहा था।
ट्रंप के फैसले से हिले ग्लोबल मार्केट
शुक्रवार को ट्रंप ने ऐलान किया कि 1 नवंबर से चीन पर अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि चीन लगभग सभी उत्पादों पर व्यापक निर्यात प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक “नैतिक अपमान” करार दिया।
ट्रंप ने कहा कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक शत्रुतापूर्ण पत्र भेजा और लगभग सभी उत्पादों पर व्यापक निर्यात नियंत्रण की घोषणा की। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार में “अपूर्व” और लंबे समय से योजनाबद्ध रणनीति बताया।