36 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा मानसून,
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 25, 2025
- 0
- 48
- 1 minute read

अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 36 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। इसी के साथ इसके प्रभाव से अगले तीन दिन तक पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के आसार के चलते प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और मौसम की जानकारी लगातार प्राप्त करते रहने की अपील की है।
देश के करीब 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और ओडिशा व दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी शामिल है।
राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। दिल्ली में बुधवार तक दस्तक देने की उम्मीद है। मानसून के प्रभाव से पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। गुजरात के सूरत शहर में सोमवार से मंगलवार की सुबह तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और पूरा शहर दरिया में बदल गया है। देश के मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भाग में अगले सात दिनों के दौरान और उत्तर-पश्चिम में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग राज्यों के लिए यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार को मानसून ने हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दस्तक दे दी। वहीं, उत्तर अरब सागर के शेष भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ और हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों को भी मानसून ने कवर कर लिया है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा से होकर गुजर रही है। अगले 36 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मानसून पहले ही पहुंच गया है और इसके प्रभाव से इन भागों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात क्षेत्र और कोंकण में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई है। सबसे बुरा हाल सूरत शहर में बना है। शहर को आने वाले दो राजमार्गों पर पानी भर गया है। निचले इलाकों में चार से पांच सोसाइटी भी जलमग्न हो गई हैं। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक पूरे गुजरात में गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।