• July 17, 2026

इस्राइल के अस्पताल पर ईरान का मिसाइल हमला, अराक परमाणु रिएक्टर को बनाया निशाना

 इस्राइल के अस्पताल पर ईरान का मिसाइल हमला, अराक परमाणु रिएक्टर को बनाया निशाना
तेहरान। इस्राइल और ईरान के बीच बीते छह दिन से संघर्ष जारी है। हर दिन के साथ दोनों दुश्मनों के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है। इस्राइली सेना ने ईरान के अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी। इसके जवाब ईरान ने इस्राइल के सोरोका अस्पताल पर हमला किया।
इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। लगातार सातवें दिन दोनों ने एक-दूसरे पर हमले किया। इस्राइली सेना ने ईरान के अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी। इसके जवाब ईरान ने इस्राइल के सोरोका अस्पताल पर हमला किया। हमले से अस्पताल में काफी नुकसान हुआ।
बृहस्पतिवार सुबह इस्राइल ने ईरान के अराक हैवी वॉटर परमाणु रिएक्टर पर हमला किया। हालांकि हमले से लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि किसी भी तरह का विकिरण खतरा नहीं है। रिएक्टर को खाली करा लिया गया और नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इससे पहले इस्राइल ने चेतावनी दी थी कि वह परमाणु रिएक्टर पर हमला करेगा।
इसके जवाब में ईरान ने दक्षिण इस्राइल में सोरोका अस्पताल पर हमला किया। बीरशेबा में अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल को अलग-अलग इलाकों में काफी नुकसान हुआ है और हमले में लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में 1,000 से अधिक बिस्तर हैं और यह 10 लाख लोगों को सेवाएं प्रदान करता है।
ईरान के लिए अहम अराक परमाणु रिएक्टर
अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में है। यह परमाणु रिएक्टरों को ठंडा करने में मदद करता है। साथ ही यह प्लूटोनियम का भी  उत्पादन करता है। इसका परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है। इससे ईरान को यूरेनियम के अलावा बम बनाने का एक और रास्ता मिल जाएगा।