कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर, अस्पताल ने जारी किया अपडेट
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 16, 2025
- 0
- 86
- 1 minute read

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर हैं। सोनिया गांधी को रविवार देर रात पेट की परेशानी के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के जारी किए गए अपडेट के अनुसार, 78 वर्षीय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में रखा गया है। अस्पताल ने कहा कि 78 वर्षीय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वर्तमान में अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में गहन निगरानी में हैं।
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी को रविवार रात 9 बजे सर गंगा राम अस्पताल में पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सोनिया गांधी को इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में उनका एमआरआई हुआ था।
उस दौरान राज्यसभा सांसद ने बेचैनी की शिकायत की थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। आईजीएमसी के एक डॉक्टर के अनुसार, सोनिया गांधी का ब्लड प्रेशर थोड़ा अधिक था, लेकिन उनकी हालत सामान्य और स्थिर थी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी को मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। पार्टी के एक नेता ने कहा कि सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी ऊना यात्रा को छोटा कर दिया और शिमला चले गए।