गृहमंत्री अमित शाह ने सिपाहियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले— यूपी में गुंडों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की परंपरा खत्म
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- June 15, 2025
- 0
- 43
- 1 minute read

लखनऊ। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने नवचयनित 60244 सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए
इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अतंरिक्ष के क्षेत्र में हम सोच नहीं सकते थे, कि भारत कभी वहां पहुंचेगा। लेकिन हम चंद्रमा के उस हिस्से पर पहुंचे जहां पूरे विश्व में कोई नहीं पहुंचा। आज अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर बन चुका है। सोमनाथ मंदिर सोने का बनाने की दिशा में काम हो रहा है। वक्फ बोर्ड से आज कोई कानी पाई भी नहीं चुरा सकता। वक्फ कानून से रोका गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में गुडों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की परंपरा पूरी तरह से खत्म हो गई है।
नई भर्तियों में 12 हजार से अधिक महिलाएं
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जो नई भर्तियां हुई हैं, उनमें 12 हजार से अधिक महिलाएं हैं। हमने महिलाओं के लिए जो आरक्षण दिया था, उसे उत्तर प्रदेश में पूरी तरह लागू किया है। अगर, मैं पीएम मोदी के शब्दों का इस्तेमाल करूं तो आप ‘अमृतकाल’ में यूपी पुलिस में शामिल होने जा रही हैं। आप सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए। गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए। ऐसा काम कीजिए। यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे।
मोदी सरकार में देश सुरक्षित
गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। करोड़ों लोगों को गैस सिलिंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, किसान को छह हजार रुपये सालाना देकर मोदी सरकार ने एक नया उजाला देने का काम किया है। जब नरेंद्र मोदी आए तब देश अर्थतंत्र में 11वें नंबर पर था। आज हम चौथे नंबर पर हैं। 2027 तक हमारा देश दुनिया में तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा। मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है। पहले 11 जिलों में नक्सलवाद हावी था। आज सिर्फ तीन जिले बचे हैं। मेरी बात याद रखना 31 मार्च 2026 को हम देश को नक्सलवाद मुक्त कर देंगे। कांग्रेस शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। मोदी के शासन में तीन बार प्रयास हुआ। उरी में हमला किया तो सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा किया तो हमने एयर स्ट्राइक किया। पहलगाम में हमला किया तो आपरेशन सिंदूर से हमने उनके मुख्यालय को जमीन में मिला दिया। जहां पर बैठकर वो इंटरव्यू देते थे, वहां से रोने के उनके वीडियो सामने आ रहे हैं।