सांसद संजय राउत ने उठाए सवाल,’एयर इंडिया हादसा एक साइबर हमला?’
- राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- June 15, 2025
- 0
- 30
- 1 minute read

मुंबई। दो दिन पहले अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 242 यात्री मारे गए हैं। उड़ान बोइंग 787-8 अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे रवाना हुई थी। विमान हादसे में सिर्फ एक को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत हो गई।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान क्रैश को लेकर सवाल उठाए। हादसे में 241 लोग मारे गए थे। उन्होंने पूछा कि क्या किसी दुश्मन देश की ओर से विमान की प्रणाली पर कोई साइबर हमला किया गया था। हाल में दुश्मनों ने अपने साइबर हमलों से भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने आशंका दोहराई कि कहीं विमान साइबर हमले का शिकार तो नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस लाइन पर भी जांच जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मैं कोई साइबर विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन अहमदाबाद में उड़ान भरने के 30 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान की घटना के बारे में ये एक गंभीर सवाल हैं। क्या किसी दुश्मन देश की ओर से विमान की प्रणाली पर कोई साइबर हमला किया गया था? संजय राउत ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रखरखाव विमानन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बारे में कई सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, ‘जब बोइंग डील हुई थी, तब भाजपा इसके खिलाफ थी और उस समय प्रफुल्ल पटेल नागरिक उड्डयन मंत्री थे। लोग अब हवाई यात्रा करने से डरते हैं। विमानन क्षेत्र के लिए रखरखाव सबसे महत्वपूर्ण है। अहमदाबाद के रखरखाव का ठेका किसके पास है? इसके लिए अहमदाबाद को ही क्यों चुना गया? अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के साथ दुर्घटना क्यों हुई? विमान के मलबे पर जिस तरह से मंत्री व्यवहार कर रहे थे, वह वाकई दुखद है।’