इजराइल-ईरान तनाव से तेल की कीमत में लगी आग, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे दाम

 इजराइल-ईरान तनाव से तेल की कीमत में लगी आग, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे दाम
नई दिल्ली। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के सदमें से लोग उबर नहीं पाए थे कि 24 घंटे के भीतर इजराइल-ईरान तनाव ने लोगों को तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं में डाल दिया। इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए ड्रोन हमले के बाद विश्व में हड़कंप मच गया। कच्चे तेल की कीमतें हाई पर पहुंच गईं। भारतीय रुपए में गिरावट देखने को मिली और सोने का दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है।
बीते कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा रही थी। अमेरिका के साथ ओपेक देशों ने भी कच्चे तेल के प्रोडक्शन में इजाफा करने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार को ईरान में इसराइल द्वारा किए गए हमले से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव फैल गया है। जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों में देखने को मिला है। खाड़ी देशों का कच्चल तेल ब्रेंट क्रूड ऑयल दो महीने के हाई पर पहुंच गई है। इसके अलावा देश में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
दो महीने के हाई पर कच्चा तेल
ईरान—इजराइल लड़ाई के बीच कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। मिडिल ईस्ट में टेंशन और ऑयल सप्लाई डिस्टर्बेंस की उम्मीदों के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 13 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला जिसके बाद दाम 78.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। जो दो महीने का हाई लेवल है। ये उन देशों के बड़ा झटका है जो कच्चे तेल के लिए इंपोर्ट पर डिपेंड हैं। भारत अपनी जरुरत का 85 फीसदी कच्चा तेल इंपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई में करीब 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली है जिसके बाद दाम 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे।