नए डीजीपी का ऐलान! उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द होंगी 20 हजार नई भर्तियां, पुलिस ट्रेनिंग में एआई का उपयोग
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- June 2, 2025
- 0
- 56
- 1 minute read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं भी गिना दी हैं। नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस विभाग में जल्द 20 हजार भर्तियों को होने की बात कही है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से दक्ष बनाया जाएगा। जल्द शुरू होने वाली 60244 सिपाहियों की ट्रेनिंग में एआई को शामिल किया जाएगा। जिससे कि वो नई चुनौतियों से निपट सकें। महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षा देकर उन्हें सशक्त बनाने का पूरा प्रयास होगा। वे सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने प्रदेश की जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) को देश में सबसे अच्छा बताते हुए कहा कि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बीते 8 साल में पुलिस की दिशा और दशा सराहनीय रही है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना मेरी प्राथमिकता रहेगी। महिला अपराध की रोकथाम के साथ समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर कीमत पर कानून के राज को बनाए रखा जाएगा। कहा, कोरोना महामारी के बाद साइबर क्राइम बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। इस पर प्रभावी लगाम लगाई जाएगी। पुलिसकर्मियों को सेवाकालीन प्रशिक्षण भी कराया जाएगा ताकि वे भविष्य की चुनौतियों से निपट सकें।

Tags: UTARPRADESHNEWS#DGP