नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, योगी सरकार का सख्त रुख

श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में व्यापक कार्रवाई ।बिना मान्यता संचालित मदरसों, मस्जिदों, ईदगाहों और मजारों पर प्रशासन का शिकंजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जिलों में अवैध धार्मिक स्थलों और अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासनिक अभियान तेज़ी से जारी है। रविवार को श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, पीलीभीत, बहराइच और लखीमपुर खीरी में प्रशासन और पुलिस ने मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। जिले के जमुनहा, भिनगा और इकौना तहसीलों में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसे और ईदगाहों को गिराने की कार्रवाई हुई।
ध्वस्त किए गए संस्थानों में शामिल हैं:
मदरसा रिजविया गौसिया उलूम, खलीफतपुर
दारुल उलूम गरीब नवाज, इमलिया करनपुर
मदरसा इस्लामिया अरबिया तलिमुल कुरआन, कुंडा
दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसे आजम, बन्ठिहवा
मदरसा इस्लामिया चिन्तयो गरीब नवाज, अलीनगर
अवैध ईदगाह, खांवापोखर
सिद्धार्थनगर: 21 धार्मिक स्थल अवैध घोषित
नेपाल सीमा के 10 किमी. अंदर 4 मस्जिदें और 17 मदरसे अवैध पाए गए।
2 मदरसों का अतिक्रमण हटाया गया
19 को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया
बलरामपुर: 39 अवैध धार्मिक स्थल चिन्हित
अब तक 39 मदरसे, मजार और अन्य धार्मिक स्थल अवैध रूप से बने पाए गए।
24 स्थल सील
19 अतिक्रमण चिह्नित, 7 हटाए गए
शेष पर नोटिस के बाद कार्रवाई जारी
पीलीभीत: मस्जिद को जारी किया गया नोटिस
एक अवैध मस्जिद चिह्नित
15 दिन में जवाब मांगा गया, जवाब न मिलने पर होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी: मजार, मस्जिद और ईदगाहों पर चला बुलडोजर
3 अवैध अतिक्रमण चिह्नित
1 मस्जिद, 1 मजार और 2 ईदगाहों से कब्जा हटाया
एक ईदगाह को सील किया गया
बहराइच: 158 अतिक्रमण हटाए गए
नेपाल सीमा के 10 किमी. क्षेत्र में 158 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया
10 मदरसे सील
3 मदरसे पूरी तरह ध्वस्त
एक अवैध ईदगाह पर भी कार्रवाई
सरकार का संदेश साफ है:
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा या बिना अनुमति धार्मिक स्थलों का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा।