बाॅलीवुड का वो सितारा जिसने फिल्मों में निभाया ऐसा रोल की  डरने लगे लोग

 बाॅलीवुड का वो सितारा जिसने फिल्मों में निभाया ऐसा रोल की  डरने लगे लोग
Mumbai– बालीवुड में एक ऐसा सितारा भी है। जिसने फिल्मों में ऐसे रोल निभाए कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे डरने लगे थे। इस फिल्मी कलाकार के दस ऐसे किरदार हैं जो आज तक लोग याद करते हैं। प्राण ने साल 1940 से 1990 के दशक तक फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।
12 फरवरी 1920 को जन्मे प्राण ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी। वह फिल्म में अक्सर विलेन का रोल करते थे। अपनी मेहनत और लगन से फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले अभिनेता प्राण ने एक दौर में मुख्य अभिनेताओं के बराबर फीस ली। उनकी अदाकारी का प्रभाव यह था कि लोग असल जिंदगी में उनसे डरते थे। उन्होंने 1940 से 1990 तक कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई।
शेर खान
फिल्म ‘जंजीर(1973)’ एक्शन क्राइम फिल्म थी। इसमें प्राण ने शेर खान नाम का किरदार निभाया था। यह किरदार शक्तिशाली और दबंग था। फिल्म में प्राण अपने सिंद्धांतों के लिए जाने जाते थे। इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था।
मंगल चाचा
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘उपकार’ भारत-पाकिस्तान की जंग पर आधारित थी। फिल्म में प्राण ने मंगल चाचा का एक हास्यपूर्ण और चंचल खलनायक का किरदार निभाया था। फिल्म में वह भले खलनायक की भूमिका में थे लेकिन उन्होंने अपनी हरकतों से दर्शकों को खूब हंसाया था। इसमें मनोज कुमार और आशा पारेख ने अहम किरदार निभाया था।
राका
फिल्म ‘जिस देश में गंगा बहती है (1960)’ में प्राण ने एक ऐसे डाकू का किरदार निभाया था जिसे देखकर लोग कांपते थे। फिल्म में यह किरदार लोगों को परेशान करता था। फिल्म में राज कपूर और पद्मिनी रामचंद्रन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन रघु कर्माकर ने किया था।
गजेंद्र
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम और श्याम’ में प्राण खलनायक बनकर आए। यह फिल्म कॉमेडी जोनर की थी। फिल्म में प्राण ने एक जमींदार का किरदार निभाया था। जो लोगों पर अत्याचार करने के लिए जाना जाता था। यह फिल्म 1964 में आई तेलुगु फिल्म ‘रामुडु भीमुडु’ की रीमेक थी। इसमें दिलीप कुमार और वहीदा रहमान अहम रोल में थे।
राजा उग्र नारायण
साल 1958 में रिलीज हुई यह फिल्म रोमांटिक थी। इसमें प्राण ने एक क्रूर और स्वार्थी राजा का किरदार निभाया था। वह अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकता था, चाहे उससे किसी का नुकसान ही क्यों न हो। बिमल रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वैजयंती माला और दिलीप कुमार अहम किरदार में थे।
शंकर
‘दिल दिया दर्द लिया (1966)’ में प्राण ने शंकर का किरदार निभाया था। यह एक धोखेबाज और चालाक व्यक्ति का किरदार था, जो अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा दे सकता था। फिल्म में दिलीप कुमार और वहीदा रहमान नजर आए। यह रोमांटिक फिल्म थी। इसमें प्राण का दिलीप कुमार से टकराव होता है।
जिया-उल-हक
‘शहंशाह(1988)’ क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसमें प्राण ने एक भ्रष्ट और शक्तिशाली पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो पद का गलत इस्तेमाल करता था। टीनू आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आए थे। यह फिल्म आज भी चर्चित है।
जिमी
‘अमर अकबर एंथोनी(1977)’ एक मसाला फिल्म थी। फिल्म में प्राण ने जिमी नाम का एक चालाक और धोखेबाज व्यवसायी का किरदार निभाया था। वह अपने फायदे के लिए गलत काम करता था। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन नजर आए थे।